Samachar Nama
×

चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (आईएएनएस)। चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत 2,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, रूट डायवर्ट किए गए हैं और 20 से ज्यादा जगहों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईएएनएस से बातचीत की है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ड्रोन सर्विलांस, रूट डायवर्जन और पार्किंग अरेंजमेंट के साथ 2,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को हम लोगों की ओर से 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और एसपी रैंक के अधिकारियों को ड्यूटी के लिए लगाया गया है। पीएसी की भी यहां तैनाती की गई है। चार लेयर की सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक की एडवाइजरी पहले से जारी की जा चुकी है।"

आईएएनएस से बातचीत करते हुए नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, "आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू हो रहा है। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में विभिन्न कार्यक्रम लगातार चलेंगे। इसके लिए हमारी ओर से फोर लेयर सिक्योरिटी का अरेंजमेंट किया गया है। इंटरस्टेट बॉर्डर और इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर्स पर फोर्स की तैनाती की गई है और आवश्यकता अनुसार चेकिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।"

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, "इंडिया एक्सपो मार्ट में सिविल पुलिस की तैनाती की गई है और पीएसी बलों की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। यहां बड़ी संख्या में फॉरेन डेलीगेट्स का आगमन प्रस्तावित है, इसके लिए 20 से अधिक पार्किंग प्लेसेज को आईडेंटीफाई किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों और विभिन्न रैंक के अधिकारियों का व्यवस्थापन सुनिश्चित किया गया है। हम लोगों की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेड शो को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज लोकल पोटेंशियल को ग्लोबल संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्धि और संभावनाओं की नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में देश-दुनिया से पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों और वैश्विक कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों का 'नए उत्तर प्रदेश' में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags