Samachar Nama
×

चारधाम यात्रा और टूरिस्टों की बढ़ती संख्या से ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक, प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिस्टों की वजह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। इसके लिए जगह-जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ जगहों पर डायवर्जन भी किया गया है।
चारधाम यात्रा और टूरिस्टों की बढ़ती संख्या से ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक, प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिस्टों की वजह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। इसके लिए जगह-जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ जगहों पर डायवर्जन भी किया गया है।

सर्कल ऑफिसर तुषार बोरा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भागीदारी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रा व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था को सुचारू रखने की कोशिश लगातार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वीकेंड के दौरान स्थिति और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है क्योंकि एक तरफ चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचते हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा जैसे क्षेत्रों से आने वाले वीकेंड टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। इस वजह से शहर में हर शनिवार और रविवार को ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। शनिवार को भी कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही, जहां वाहनों को रोटेशन के आधार पर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया, जिससे कई बार ट्रैफिक रुक-रुक कर चलता रहा।

तुषार बोरा ने कहा कि रविवार सुबह से ही ट्रैफिक का दबाव लगातार बना रहा। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड और सीपीयू की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर मौजूद है और लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में जुटा हुआ है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और अपनी गाड़ियां सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी न करें। उन्होंने कहा कि एक भी वाहन अगर गलत जगह पर खड़ा हो जाता है तो उसके कारण पीछे लंबा जाम लग जाता है और पूरी व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए यात्रियों का सहयोग बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है और इसका संचालन सुचारू रूप से तभी संभव है जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें, नियमों का पालन करें और पुलिस का पूरा सहयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सके।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags