Samachar Nama
×

सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ के भाई देव का दर्द छलका, कहा-किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों मारा?

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था की विफलता से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मृतक के परिवार ने दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है।

चंद्रनाथ रथ के छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है। उनकी अंतिम बार बातचीत कल दोपहर करीब दो बजे तक हुई थी, जिसके बाद चंद्रनाथ कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।

देव कुमार ने बताया कि चंद्रनाथ की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद जब पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़की थी, तब भी चंद्रनाथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने हमेशा हिंसा से दूर रहने और दूसरों को भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की सलाह दी।

देव कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि जिसने भी इस हत्या की साजिश रची है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का माहौल लंबे समय से बना हुआ है और जनता इससे परेशान हो चुकी थी। राज्य में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने इस हत्या को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि टीएमसी की “गुंडागर्दी” अब समाप्त होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कानून-व्यवस्था में सुधार और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

वहीं, यूपी के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में अपराध और राजनीतिक हिंसा पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है तथा मामले की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags