Samachar Nama
×

चंद्रनाथ हत्याकांड पर धर्मेंद्र प्रधान का तीखा बयान, बोले- टीएमसी के गुंडों की कायरतापूर्ण हरकत

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर देश की राजनीति में काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस घटना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा दुख जताया है और इसे बेहद निंदनीय और दर्दनाक बताया है। उन्होंने इसे टीएमसी के गुंडों द्वारा अंजाम दिया गया निर्मम, बर्बर और कायरतापूर्ण हत्याकांड बताया।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी द्वारा फैलाई गई खूनखराबे वाली राजनीतिक संस्कृति की एक और भयावह याद दिलाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बार-बार निशाना बनाया गया है, उन पर हमले किए गए हैं और उनकी हत्याएं की गई हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने टीएमसी की डर और धमकियों वाली राजनीति के आगे झुकने से इनकार कर दिया। यह कोई इक्का-दुक्का हिंसा की घटना नहीं है बल्कि यह आतंक का एक सोची-समझी रणनीति के तहत बनाया गया तंत्र है, जिसका मकसद लोकतांत्रिक विरोध को कुचलना है।"

उन्होंने कहा, "बंगाल पर से टीएमसी की पकड़ लगातार ढीली पड़ने से ममता बनर्जी की हताशा अब अपने सबसे बदसूरत रूप में सामने आ रही है। विचारधारा और जनता के भरोसे का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करने में असमर्थ टीएमसी, बंगाल पर अपनी कमजोर होती पकड़ को बनाए रखने के लिए अब धमकियों, क्रूरता और राजनीतिक खूनखराबे का सहारा ले रही है। आज राज्य जो देख रहा है, वह खुद लोकतंत्र पर एक सीधा हमला है, जहां असहमति का जवाब हिंसा से दिया जाता है और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को हत्या का बहाना बना लिया जाता है।"

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "यह बात साफ तौर पर कह देनी चाहिए कि लोकतंत्र में हिंसा और बदले की भावना के लिए कोई जगह नहीं है। बंगाल की जनता डर और खूनखराबे पर टिकी इस राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीतिक हिंसा की हर घटना और उसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति—चाहे वह अपराधी हो या उन्हें बचाने वाला—कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "चंद्रनाथ रथ और अनगिनत भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान को न तो भुलाया जाएगा और न ही इसे व्यर्थ जाने दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में शांति, सुरक्षा और सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों को बहाल करने की लड़ाई पूरे दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगी। इस दुख की घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Share this story

Tags