Samachar Nama
×

चैंपियंस लीग: मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मुकाबले से पहले मैड्रिड के लिए खुशखबरी, 2 दिग्गजों की वापसी

मैड्रिड, 16 मार्च (आईएएनएस)। 15 बार की यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता, रियल मैड्रिड को 2023 की चैंपियन मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित राउंड ऑफ 16 के दूसरे लेग के मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के शीर्ष गोल-स्कोरर, कीलियन एम्बाप्पे और जूड बेलिंगहम फिट हो गए हैं, जिसकी पुष्टि कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने की है।

ये खिलाड़ी मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में मंगलवार को खेले जाने वाले मैच के लिए 26 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं।

पिछले हफ्ते सैंटियागो बर्नब्यू में खेले गए पहले लेग के बाद, मैड्रिड की टीम मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ इस मैच में 3-0 की बढ़त के साथ उतर रही है, जहां फेडेरिको वाल्वरडे ने पहले हाफ में ही हैट्रिक लगाई थी। चोट के कारण उस मैच में एम्बाप्पे और बेलिंगहम नहीं खेल पाए थे। लेफ्ट-बैक अल्वारो कैरेरास और सेंट्रल डिफेंडर डेविड अलाबा भी पिंडली की समस्या के कारण वह मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को यात्रा करने वाली टीम में शामिल किया गया है।

फरवरी की शुरुआत में रायो वैलेकानो के खिलाफ घर पर 2-1 की जीत के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के बाद से बेलिंगहम मैड्रिड के पिछले नौ मैच नहीं खेल सके हैं। क्रिसमस से पहले से ही एम्बाप्पे अपने बाएं घुटने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। मैड्रिड ने कुछ चुनिंदा मुकाबलों में उन्हें आराम देकर इस समस्या को संभालने की कोशिश की।

एम्बाप्पे ने रियल मैड्रिड के लिए 33 मुकाबलों में 38 गोल किए हैं और फ्रांस के लिए 8 अन्य गोल किए हैं। इस सीजन में यूरोप की शीर्ष लीगों में से एक में क्लब और देश के लिए बायर्न म्यूनिख के हैरी केन ने ही उनसे ज्यादा गोल (60) किए हैं। इस सीजन में बायर्न म्यूनिख के हैरी केन ने यूरोप की शीर्ष लीगों में से एक में क्लब और देश के लिए उनसे ज्यादा गोल (60) किए हैं। उन्होंने इस सीजन में ला लीगा में 23 और चैंपियंस लीग में 13 गोल किए हैं।

अगर मैनचेस्टर सिटी दूसरा लेग जीतकर अगले दौर में पहुंच जाती है, तो अर्बेलोआ द्वारा प्रबंधित टीम क्वार्टर फाइनल में अटलांटा-बायर्न के विजेता का सामना करेगी। पहला लेग 7 या 8 अप्रैल को खेला जाएगा, और रिटर्न लेग 14 या 15 अप्रैल को होगा। सेमीफाइनल 28 या 29 अप्रैल और 5 या 6 मई को खेला जाएगा। फाइनल 30 मई को बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में आयोजित होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags