Samachar Nama
×

सीजीटीएन सर्वेः तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता संरक्षणवाद का बहाना

सीजीटीएन सर्वेः तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता संरक्षणवाद का बहाना
सीजीटीएन सर्वेः तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता संरक्षणवाद का बहाना

बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने हाल ही में तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे पर चीन के पक्ष के बारे में एक दस्तावेज जारी किया।

चाइना मीडिया के अधीन सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों के बीच इस मुद्दे पर एक सर्वे किया। उसके परिणामों से जाहिर है कि 81.7 उत्तरदाताओं ने मुट्ठी भर देशों द्वारा भू-राजनीति और व्यापार संरक्षणवाद के लिए कथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का विरोध किया और आर्थिक व व्यापारिक सवाल को राजनीति व सुरक्षा के सवाल के रूप में बदलने की आलोचना की।

इस सर्वे में 84.7 प्रतिशत लोगों के विचार में विभिन्न आर्थिक समुदायों में उत्पादन क्षमता की प्रयोग दर का समुचित दायरा अलग-अलग है, विश्व भर में एक ही प्रचलित मापदंड मौजूद नहीं है।

76 प्रतिशत लोगों के विचार में व्यापार अधिशेष विश्व में व्यावसायिक बंटवारे और सप्लाई व मांग के ढांचे का परिणाम है और इसका मतलब अतिरिक्त क्षमता नहीं है।

81 प्रतिशत लोगों का विचार है कि विभिन्न किस्मों के संरक्षणवादी कदमों ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि बाधित की है और सामान्य व्यापारिक आवाजाही और व्यवस्था पर गंभीर बुरा प्रभाव डाला है।

इसके अलावा 80.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में युक्तियुक्त व्यावसायिक भत्ता नीति बाजार का अप्रभावी होने की रोकथाम के लिए मददगार है। 84.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में बड़े देशों को भत्ते के दुरुपयोग और भेदभावपूर्ण भत्ता नीति का विरोध करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags