Samachar Nama
×

सीजीटीएन सर्वे : बुद्धिमान युग में मीडिया का मिशन

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। पांचवें सीएमजी फोरम के आयोजन के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने वैश्विक नेटीजनों के बीच एक सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल उत्तरदाताओं का मानना है कि "सब कुछ मीडिया होने और इंसान-मशीन का मिलकर काम करने" का मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित हो चुका है। मीडिया में नए चरण की क्रांति में एआई की भूमिका महत्वपूर्ण हो रही है।

सर्वेक्षण में शामिल 78.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि बुद्धिमान युग में मीडिया में समाचार रिपोर्टिंग के तरीके में गहन बदलाव हो रहा है। बुद्धिमान सहायता प्राप्त संपादन, एल्गोरिदम अनुशंसा व व्यक्तिगत वितरण और सामग्री का स्वचालित निर्माण ऐसे तीन अहम क्षेत्र माने जाते हैं, जो एआई के सहारे पूरा हो सकता है।

इसके अलावा, 71.7 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि बुद्धिमान युग में सभ्यता की विरासत और प्रसार में मीडिया की भूमिका उन्नत होगी। भाषाओं और संस्कृतियों के बीच अप्रतिबंधित संचार, लुप्तप्राय भाषाओं व स्थानीय संस्कृतियों की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण और बुद्धिमान कहानी पहले तीन स्थानों पर रहे।

वहीं, मीडिया के लिए एआई तकनीक के संभावित खतरों पर उत्तरदाताओं ने सतर्क रवैया दिखाया। चिंताओं में सूचना की सत्यता, एआई से मानव नवाचार क्षमता में गिरावट और व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग पहले तीन स्थानों पर रहा।

बताया जाता है कि सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रांसीसी, अरबी और रूसी भाषा प्लेटफोर्म में जारी होने के 24 घंटों में 7,438 नेटीजनों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags