Samachar Nama
×

सीजीटीएन सर्वे : 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने वैश्विक शासन में ब्रिक्स की अहम भूमिका की प्रशंसा की

सीजीटीएन सर्वे : 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने वैश्विक शासन में ब्रिक्स की अहम भूमिका की प्रशंसा की
सीजीटीएन सर्वे : 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने वैश्विक शासन में ब्रिक्स की अहम भूमिका की प्रशंसा की

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के पूर्व चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने विश्व के 41 देशों के नेटिजनों के बीच एक जनमत सर्वेक्षण किया।

इस सर्वे के परिणामों से जाहिर है कि 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं के विचार में इधर कुछ साल अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्रिक्स देशों की भूमिका बढ़ रही है। उन्होंने वैश्विक शासन के सुधार में ब्रिक्स की अहम भूमिका की प्रशंसा की।

इस सर्वे में 61.6 प्रतिशत लोगों के विचार में विस्तार होने के बाद ब्रिक्स का सहयोग अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण व युक्तियुक्त दिशा में बढ़ाने के लिए मददगार है। 25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग में लोगों की मान्यता सर्वाधिक है, जो 66.6 प्रतिशत तक पहुंची।

उल्लेखनीय बात है कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग के वित्तीय आधार के नाते नए विकास बैंक ने कुल 139 परियोजनाओं की मंजूरी दी है और कर्ज की कुल धनराशि 42 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंची।

इस सर्वे में 65.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ब्रिक्स देशों द्वारा अपनी मुद्रा के भुगतान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था के विविधिकरण को बढ़ाने की कोशिशों का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags