सीजीटीएन सर्वेक्षणः मानव जाति के साझा भविष्य की अवधारणा के लिए प्रमुख देशों की योजना को समझना
बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनचन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ध्यान आकर्षित किया। चाइना मीडिया ग्रुप के सीजीटीएन द्वारा विश्व भर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 88.3% उत्तरदाताओं ने चीन, रूस और अमेरिका के दीर्घकालिक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का स्वागत किया और 83.3% का मानना है कि प्रमुख देश शांति वार्ता को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्थिति को स्थिर करने में अपरिहार्य भूमिका निभाती हैं।
आपसी सम्मान प्रमुख देशों के सम्बंधों का एक मूलभूत सिद्धांत है और विभिन्न देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है। सर्वेक्षण में, 93.4% उत्तरदाताओं ने इससे सहमति व्यक्त की, उनका मानना है कि आपसी सम्मान, मतभेदों को बनाए रखते हुए साझा आधार तलाशना और साझा विकास नए प्रकार के प्रमुख शक्ति सम्बंधों में पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं। 88.6% उत्तरदाताओं का मानना है कि प्रमुख देशों के सम्बंधों की स्थिरता बनाए रखने के लिए आर्थिक और व्यापारिक सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। 89.9% उत्तरदाताओं ने यह भी बताया कि प्रमुख शक्तियों के बीच मतभेद अपरिहार्य हैं, और तीनों देशों को संकटकालीन संचार और निवारण तंत्र स्थापित करना चाहिए ताकि गलतफहमियों को कम किया जा सके, मतभेदों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सके और टकराव को बढ़ने से रोका जा सके।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य होने के नाते, चीन, रूस और अमेरिका वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार को बढ़ावा देने और अधिक न्यायसंगत और तर्कसंगत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने में प्रमुख शक्तियों की जिम्मेदारी निभाते हैं। 77.9% उत्तरदाताओं ने कहा कि चीन, रूस और अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में प्रमुख विजेता थे, और तीनों देशों को युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को दृढ़ता से कायम रखना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों की रक्षा करनी चाहिए और द्वितीय विश्व युद्ध में मिली जीत की उपलब्धियों का बचाव करना चाहिए। इसके अलावा, उत्तरदाताओं ने आम तौर पर तीनों देशों से क्षेत्रीय तनावों से निपटने के लिए संचार और समन्वय को लगातार मजबूत करने का आह्वान किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी

