Samachar Nama
×

सीजीडीए जॉब अलर्ट: यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन जारी, 8 मई आखिरी तारीख

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा लेखा नियंत्रक जनरल (कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स-सीजीडीए) ने यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवर) के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
सीजीडीए जॉब अलर्ट: यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन जारी, 8 मई आखिरी तारीख

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा लेखा नियंत्रक जनरल (कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स-सीजीडीए) ने यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवर) के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

सीजीडीए ने यंग प्रोफेशनल के जिन 12 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से मास्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/सीआईए/सीआईएसए प्रमाणन, और बैचलर ऑफ लॉ वालों के लिए 2-2; और डेटा एनालिटिक्स पर केंद्रित एमटेक/पीएचडी वालों के लिए 6 पद शामिल हैं।

सीजीडीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार व्यवसाय प्रबंधन में मास्टर, कानून में ग्रेजुएशन, डेटा एनालिटिक्स पर केंद्रित एमटेक/पीएचडी, या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/सीआईए/सीआईएसए प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कम से कम 2 सालों का कार्य करने का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 8 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 80,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीजीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एएस

Share this story

Tags