Samachar Nama
×

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काउंसलर के पद पर नौकरी का मौका, 22 मई तक फटाफट करें आवेदन

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र) के लिए काउंसलर के कुल तीन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें एफएलसीसी अनूपपुर, एफएलसीसी डंडोर और एफएलसीसी शाहडोल में काउंसलर के 1-1 पद पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

भारतीय केंद्रीय बैंक की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर का ज्ञान और एमएस ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 46 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी को आवेदन के साथ अटैच करें।

इसके बाद आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'क्षेत्रीय प्रमुख, भारतीय केंद्रीय बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय शाहडोल, लक्ष्मी टावर, द्वितीय मंजिल, न्यू बस स्टैंड रोड, शाहडोल, पिन-484001' पते पर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे से पहले भेज दें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags