Samachar Nama
×

सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 96.78 प्रतिशत बच्चे हुए पास

सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 96.78 प्रतिशत बच्चे हुए पास
सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 96.78 प्रतिशत बच्चे हुए पास

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को दसवीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी डिजिलॉकर रिजल्ट्स पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

सीबीएसई के अनुसार, मुख्य बोर्ड परीक्षा और द्वितीय बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणामों को मिलाकर इस साल दसवीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.78 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, कंपार्टमेंट श्रेणी का पास प्रतिशत भी बढ़कर 52.40 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले साल 48.68 प्रतिशत था। सीबीएसई की तरफ से कहा गया कि सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

दरअसल, सीबीएसई ने इस साल (2026) से पहली बार दसवीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, सीबीएसई ने वर्ष 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है।

इस क्रम में 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक मुख्य बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया, जबकि 15 मई से 21 मई 2026 तक सेकेंड बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। हालांकि, सेकेंड बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक थी और इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हुए जिनको अपने अंकों में सुधार करना था।

सीबीएसई के अनुसार, वो छात्राएं जिन्होंने दोनों परीक्षाएं दी हैं, उनको दोनों प्रयासों में जिस भी परीक्षा में ज्यादा अंक मिलेंगे, उनको ही फाइन मार्कशीट में अंकित किया जाएगा।

रेग्यूलर छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, निजी अभ्यर्थियों को दस्तावेज उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली क्षेत्र के निजी अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल अभ्यर्थी 6,64,027 शामिल हुए, जबकि परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों की संख्या 6,63,777 रही।

इस दौरान इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 5,13,955 रही।

--आईएएनएस

एमएस/डीकेपी

Share this story