Samachar Nama
×

कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने नई सरकार को मार्गदर्शन देने का दिया भरोसा : मंत्री लखेंद्र पासवान

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की यह अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक थी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद फोटो सेशन का आयोजन भी किया गया।
कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने नई सरकार को मार्गदर्शन देने का दिया भरोसा : मंत्री लखेंद्र पासवान

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की यह अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक थी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद फोटो सेशन का आयोजन भी किया गया।

बताया गया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर भी बात कही। बैठक से निकलने के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि बैठक में सभी लोग भावुक थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने हम सभी को आश्वस्त किया कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, हमारा मार्गदर्शन उसे मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री भी भावुक थे। उनका सभी के साथ अच्छा संबंध रहा है। उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया।

इधर, मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में भावुक पल था, तो गौरव की भी अनुभूति हो रही थी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वे दिल्ली रहें या कहीं भी रहें, बिहार के विकास को लेकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा राज्यसभा जाने की थी, इस कारण यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने नई सरकार को सहयोग देने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार के विकास को लेकर कभी नहीं भूलेंगे, जिन्होंने यहां लंबी लकीर खींची है। बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने नई सरकार को सहयोग देने का भरोसा दिया।

माना जा रहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच, कहा जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

Share this story

Tags