Samachar Nama
×

सीएमईटी भर्ती 2026: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 8 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू

हैदाराबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (सी-एमईटी) ने परियोजना कर्मियों के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना करके रिक्तियों की घोषणा की है।
सीएमईटी भर्ती 2026: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 8 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू

हैदाराबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (सी-एमईटी) ने परियोजना कर्मियों के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी सामग्री केंद्र (सी-एमईटी) ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) के 1, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 1, टेक्निकल असिस्टेंट (तकनीकी सहायक) के 5, और टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (तकनीकी सहायता कर्मचारी) के 1 पद शामिल हैं।

सी-एमईटी की ओर से जारी रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 16,000 से 58,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए धातु विज्ञान/रसायन विज्ञान/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ई-अपशिष्ट संसाधन इंजीनियरिं एवं प्रबंधन में प्रथम श्रेणी मास्टर डिग्री के साथ पुनर्चक्रण/धातु विज्ञान/रसायन विज्ञान संयंत्र या अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 3 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए, या रसायन विज्ञान/रासायनिक इंजीनियरिं/धातु विज्ञान/पदार्थ विज्ञान/भौतिकी में डॉक्टरेट की उपाधि ई-कचरा पुनर्चक्रण/धातु विज्ञान/रासायनिक प्रसंस्करण में अनुसंधान अनुभव के साथ होना चाहिए।

जूनियर रिसर्च फेलो पद के लिए कैंडिडेट्स के पास भौतिकी/रसायन विज्ञान/पदार्थ विज्ञान में प्रथम श्रेणी मास्टर डिग्री या धातु विज्ञान/रसायन विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान/यांत्रिक विज्ञान/पदार्थ विज्ञान/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई में प्रथम श्रेणी होनी चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास भौतिकी/रसायन विज्ञान में प्रथम श्रेणी की बीएससी डिग्री या धातु विज्ञान/रसायन विज्ञान/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ पद के लिए धातु विज्ञान/रसायन विज्ञान/यांत्रिकी/फिटर में प्रथम श्रेणी आईटीआई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सभी पद के लिए तय सालों का कार्य अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 37 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी 5 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सी-एमईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। वहीं, इंटरव्यू के दिन भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी केंद्र पर याद से रजिस्ट्रेशन के लिए ले जाएं।

वॉक-इन इंटरव्यू मंगलवार, 5 मई को 'आईडीए फेज – III, चेरलापल्ली, एचसीएल (पीओ), हैदराबाद - 500 051' पते पर आयोजित की जाएगी। वहीं, केंद्र पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे के बीच चलेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags