सी-डैक में सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत 47 पदों पर भर्ती का अवसर, 20 जून तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने अपने उत्तर पूर्व के केंद्र (सिने) में जेआईटी जून 2026 साइकिल के तहत कॉन्ट्रैक्ट और कंसोलिडेटेड पे (एकमुश्त वेतन) पर विभिन्न 47 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सी-डैक की ओर से जारी 47 रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट का 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट - सॉफ्टवेयर सिम्युलेटर डेवलपर का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - एम्बेडेड डोमेन के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - एआई एमएल/डेटा साइंस के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - साइबर सिक्योरिटी वीएपीटी के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - फुल स्टैक डेवलपमेंट के 3, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - सॉफ्टवेयर डेवलपर के 4, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के 4, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - वीएलएसआई के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - सॉफ्टवेयर सिम्युलेटर डेवलपर के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर - सॉफ्टवेयर सिस्टम आर्किटेक्ट के 2, प्रोजेक्ट ऑफिसर (खरीद) का 1, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के 5, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - सॉफ्टवेयर टेक्निकल टीम लीड के 4, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - एआई एप्लीकेशन आर्किटेक्ट का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - एआई एमएल/डेटा साइंस का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - फुल स्टैक डेवलपमेंट के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - सॉफ्टवेयर डेवलपर के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - वीएलएसआई का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) - साइबर सिक्योरिटी एप्लीकेशन आर्किटेक्ट का 1 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर - सॉफ्टवेयर सिम्युलेटर डेवलपर के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 11 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ईसीई/ईई/ईईई/सीएसई में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक या समकक्ष डिग्री 50 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन/ईसीई/ईई/ईईई या संबंधित क्षेत्र(क्षेत्रों) में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री 50 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या संबंधित विषय में पीएचडी; सीएसई/आईटी/ईसीई में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या एमसीए 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ; ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का योग्यता-पश्चात कार्य अनुभव या पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक; सीए/एलएलएम/सीएस/सीएमए या दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए/संबंधित क्षेत्र में मास्टर/एलएलबी या समकक्ष संबंधित व्यावसायिक योग्यता और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का योग्यता-पश्चात कार्य अनुभव; संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/आईटीआई से मान्यता प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट और कम से कम 6 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और कम से कम 1 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव या कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन और कम से कम 1 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव या डीओईएसीसी 'ओ' लेवल और कम से कम 5 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव या डीओईएसीसी 'ए' लेवल और कम से कम 4 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव; कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री, एमसीए/एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान या आईटी) में होनी चाहिए।
सी-डैक की ओर से जारी रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 9 वर्षों का अनुभव और अन्य तय पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 20,200 से 1,65,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सी-डैक की ओर से लिखित परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना बाद में केवल ईमेल द्वारा दी जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/पीएम

