युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बीडब्ल्यूएस में 37 अप्रेंटिस पद खाली, जल्दी करें आवेदन
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने से करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। भाखड़ा जल सेवा सर्कल (बीडब्ल्यूएस), सिरसा, ने अप्रेंटिस के विभिन्न 37 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
भाखड़ा वाटर सर्विसेज सर्कल ने अप्रेंटिस के जिन 37 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और सीओपीए के 10-10; स्टेनोग्राफर (हिंदी) का 1; स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), प्लंबर, बढ़ई और इलेक्ट्रीशियन के 4-4 पद शामिल हैं।
बीडब्ल्यूएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बीते बुधवार, 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय (लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक) अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद अनुसार आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे आईटीआई के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक एनएपीएस पोर्टल पर जाएं। इसके बाद, वहां खुद को रजिस्टर करें। फिर बीडब्ल्यूएस, सिरसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
उम्मीदवार, भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीडब्ल्यूएस, सिरसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। वहीं, जारी पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी

