बुरहानपुर में 8 साल से जारी अनोखी परंपरा, सावन में बनते हैं सवा लाख शिवलिंग
बुरहानपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में श्रावण माह में महिलाओं की एक अनोखी आस्था देखने को मिली। इस शहर में पिछसे 8 साल से सवा लाख शिवलिंग होते आ रहे हैं। शहर के नागरिकों ने मीडिया से बातचीत में मंदिर और कार्यक्रम को लेकर चली आ रही अपनी श्रद्धा जाहिर की।
वहां, मौजूद शकुंतला गंगे ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 8 साल से हो रहा है और ये 9वें साल होने जा रहा है। उन्होंने कहा, "ये शिवलिंग बनाने के कार्यक्रम के लिए हम लोग दोपहर में 2 बजे आते हैं और सब कुछ करने में शाम के पांच बज जाते हैं। हम हर साल सवा लाख शिवलिंग बनते हैं।"
ऊषा मिश्रा ने कहा, "यहां पर इस आयोजन को हम सभी लोग मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और ये 9वां साल है। यहां पर सभी प्रोग्राम होते हैं, जिनमें कथा, भजन कीर्तन शामिल हैं। इस कार्यक्रम से हम सभी को बहुत लाभ होता है।"
मंदिर में मौजूद अमर यादव ने कहा, "ये मंदिर 130 साल पुराना है और शहर की समृद्ध खुशहाली के लिए हम लोग पिछले 8 सालों से शिवलिंग बनाने का कार्यक्रम करते आ रहे हैं। यहां पर सभी महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 18 तारीख से यहां पर राम कथा भी होगी और खाटू-श्याम महाराज का भजन भी है। बुरहानपुर जिले में दशहरा का कार्यक्रम इसी मंदिर से चला आ रहा है। इसी मंदिर में रावण दहन का कार्यक्रम होता है।"
उन्होने कहा, "पिछले चार वर्षों में मुझे नगर निगम का पद मिला और इस वार्ड में जब से सेवा कर रहे हैं खुशहाली ही है। यहां के हर व्यक्ति की आर्थिक समृद्धि हो रही है।"
अनीता अमर यादव, " सबसे पहले मैं सभी को सावन की शुभकामनाएं देना चाहती हूं, यहां पर 2 बजे सभी महिलाएं आती हैं और फिर सुबह 4 बजे भोलेनाथ का अभिषेक, आरती और बाद में प्रसाद वितरण होता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी नागरिकों खुशहाली है। किसी को भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े साथ ही उन सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।"
उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, "शादी के बाद मैंने साल 2004 में चुनाव लड़ा था और जीत गई। इसके बाद लगातार वार्ड वासियों ने मुझे 10 साल सपोर्ट किया। फिर मेरे बाद पति रहे उनको सपोर्ट किया। फिर, बाद में चौथी बार पार्षद बनी और अब भगवान की ऐसी कृपा रही कि मुझे अध्यक्ष का पद मिला।"
--आईएएनएस
एनएस/पीएम

