'बुद्ध धातु शोभायात्रा’ से सजा कुशीनगर, भारत-थाई मैत्री का बना वैश्विक सांस्कृतिक मंच
लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बौद्ध जगत की आस्था नगरी कुशीनगर मंगलवार को ‘मिनी थाईलैंड’ में तब्दील नजर आई, जब पांच दिवसीय समारोह के समापन पर 17वीं पवित्र ‘बुद्ध धातु शोभायात्रा’ भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। हाथी-घोड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सुसज्जित पालकी के साथ निकली शोभायात्रा में थाईलैंड, नेपाल, तिब्बत और देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला।

