Samachar Nama
×

बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एक भारतीय समेत 7 बांग्लादेशी नागरिको गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों सहित एक भारतीय दलाल गिरफ्तार किया। इस संबंध में अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी।
बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एक भारतीय समेत 7 बांग्लादेशी नागरिको गिरफ्तार

नई दिल्‍ली, 11 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों सहित एक भारतीय दलाल गिरफ्तार किया। इस संबंध में अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी।

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में की गई। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन कुचलीबाड़ी को सौंप दिया गया है।

सीमा सुरक्षा बल की 174वीं वाहिनी के अंतर्गत सीमा चौकी धापराहाट के सतर्क जवानों ने अपनी मजबूत आंतरिक खुफिया तंत्र एवं सीमा पर कड़ी निगरानी के बल पर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों सहित एक भारतीय दलाल सुशील शील (25, तीस्ता प्यास्ती, धापराहाट) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी बांग्लादेशी नागरिक केरल से अपने देश बांग्लादेश ईद मनाने जा रहे थे तथा बाद में पुनः अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की योजना थी।

बीएसएफ ने समय रहते कार्रवाई कर अवैध घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन कुचलीबाड़ी को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ लगातार भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैदी एवं मजबूत खुफिया नेटवर्क के माध्यम से तस्करी, घुसपैठ तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए हुए है।

यह कार्रवाई पवन कुमार पंकज उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय जलपाईगुड़ी के कुशल निर्देशन में की गई, जिनके नेतृत्व में बीएसएफ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को लगातार मजबूत कर रही है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags