Samachar Nama
×

सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चौकाने वाली सच्चाई

यूपी के अयोध्या में हनीमून पर दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल गया है कि दोनों की मौत कैसे हुई। रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन की गला घोंटकर हत्या कर....
dsafd

यूपी के अयोध्या में हनीमून पर दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल गया है कि दोनों की मौत कैसे हुई। रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन की गला घोंटकर हत्या कर दी। दुल्हन की मौत के आधे घंटे बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। मामला कैंट थाने के सहादतगंज मुरावन टोला का है।


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक परिवार में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। उनकी शादी 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात के दौरान ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। घर पूरी तरह सजाया गया था। परिवार के लोग शादी के रिसेप्शन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जब सुबह 7 बजे तक दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सभी हैरान रह गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि दूल्हा छत पर लगे हुक से लटका हुआ था। पुलिस और लड़की के परिवार को तुरंत सूचित किया गया।

नवविवाहित जोड़े की शादी के अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हे प्रदीप का शव छत के हुक से लटका मिला, जबकि दुल्हन का शव बिस्तर पर पड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसर गया है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है और समझ नहीं पा रहा है कि आखिर क्या वजह रही होगी कि एक शख्स ने पहले अपनी सुहागरात पर पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

Share this story

Tags