ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक ने उज्बेकिस्तान में अपनी पहली ऋण परियोजना को मंजूरी दी
बीजिंग, 18 नवंबर (आईएएनएस)। शांगहाई स्थित ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय ने 17 नवंबर को घोषणा की कि उसने उज्बेकिस्तान के साथ सौर, पवन, जल और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में कम कार्बन उत्सर्जन वाले विकास में सहयोग देने के लिए 30 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक द्वारा अपने सबसे नए सदस्य देश उज्बेकिस्तान में स्वीकृत पहली परियोजना है।
इस बैंक ने परिचय दिया कि इस परियोजना का उद्देश्य उज्बेकिस्तान को हरित ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार करने, बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने और ऊर्जा आपूर्ति की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद करना है।
न्यू डेवलपमेंट बैंक के उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी रोमन सेरोव ने कहा कि यह ऋण न्यू डेवलपमेंट बैंक और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है। उज्बेकिस्तान इसका सबसे नया सदस्य देश और मध्य एशिया का पहला सदस्य देश है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

