Samachar Nama
×

ब्रिक्स देश सच्चे मायने में वैश्विक दक्षिण में अग्रसर हैं : चीनी विदेश मंत्रालय

ब्रिक्स देश सच्चे मायने में वैश्विक दक्षिण में अग्रसर हैं : चीनी विदेश मंत्रालय
ब्रिक्स देश सच्चे मायने में वैश्विक दक्षिण में अग्रसर हैं : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि ब्रिक्स वर्तमान विश्व में नवोदित बाजारों और विकाशील देशों की एकता और सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। स्थापना के बाद ब्रिक्स देश खुलपेन, समावेश, सहयोग और साझी जीत वाली ब्रिक्स भावना का पालन कर बहुपक्षवाद तथा न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा में लगे हुए हैं और समान विकास का अनुसरण करते हैं, जो सच्चे मायने में वैश्विक दक्षिण में अग्रसर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि चीन ब्रिक्स सहयोग को बड़ा महत्व देता है और सक्रियता से इसमें भाग लेता है। आने वाले शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसमें भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण देंगे, विभिन्न देशों के नेताओं के साथ वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति, ब्रिक्स तंत्र के विकास, व्यावहारिक सहयोग गहराने पर विचारों का गहन आदान-प्रदान करेंगे और चीनी पक्ष के अहम प्रस्ताव रखेंगे, जो बिग ब्रिक्स सहयोग के उच्च गुणवत्ता विकास का मार्गदर्शन करेगा। चीन अन्य ब्रिक्स देशों के साथ समान कोशिश कर बिग ब्रिक्स सहयोग के दीर्घकालिक तथा स्थिर विकास में शक्ति डालने और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए ब्रिक्स का योगदान देने को तैयार है।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों के समाधान पर चीन के पक्ष के बारे में एक सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा कि चीन समान, समग्र, सहयोगी तथा निरंतर सुरक्षा अवधारणा की वकालत करता है। हम बातचीत द्वारा इन ज्वलंत मुद्दों के राजनीतिक समाधान को बढ़ाने में संलग्न हैं। हम ब्रिक्स देशों के साथ वार्ता वाद-विवाद का समाधान करने और साथ ही क्षेत्र और दुनिया की शांति और स्थिरता की रक्षा करने के लिए भी तत्पर हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags