Samachar Nama
×

BREAKING:Delhi Fire News: मौजपुर के रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग

BREAKING:Delhi Fire News: मौजपुर के रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग

राजधानी दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उधम रेस्टोरेंट के किचन में रात करीब 10:34 बजे लगी। इस दौरान कुछ लोग घबराकर पहली मंजिल से नीचे कूदने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कर्मचारियों ने खुद बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this story

Tags