Samachar Nama
×

Breaking News: MP शराबकांड में ताबड़तोड़ एक्शन; 5 ठिकानों पर चला बुलडोजर, मौतों के आंकड़ों पर भी विवाद

Breaking News: MP शराबकांड में ताबड़तोड़ एक्शन; 5 ठिकानों पर चला बुलडोजर, मौतों के आंकड़ों पर भी विवाद

सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर 11 और 12 में 3 आरोपियों के 6 मकानों पर बुलडोजर चलाया।मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू, आशीष साहू और मनीष लोधी के मकानों के अवैध हिस्सों को JCB की मदद से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 3 JCB और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

आरोपी आशीष साहू का मकान पूरी तरह गिरा दिया गया, जबकि मनीष लोधी के 3 मकानों पर भी कार्रवाई की गई। आसपास की गलियों में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।इस मामले में मौतों के आंकड़े को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने अब तक 15 मौतों की पुष्टि की है, जबकि अन्य रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 28 बताई जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 31 मौतों का दावा किया है।

Share this story

Tags