Samachar Nama
×

BREAKING:गुजरात की फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत; जहरीली गैस फैलने से मची भगदड़

BREAKING:गुजरात की फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत; जहरीली गैस फैलने से मची भगदड़

गुजरात के भरूच में एक दवा निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में जहरीली गैस का रिसाव होने से कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिंजील फार्माकेम नाम की फैक्ट्री में रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद हुआ। धमाके के तुरंत बाद मिथाइल डाइक्लोराइड नाम की जहरीली गैस के रिसाव की बात सामने आई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

घटना में घायल हुए छह लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फैक्ट्री में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और हादसे के पीछे क्या वजह थी।

Share this story

Tags