BREAKING: Earthquake Update: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, चमोली रहा केंद्र
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में बताया गया है।
भूकंप के झटके दिल्ली-NCR के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने स्तर पर सुरक्षा के लिए खुले स्थानों की ओर जाते नजर आए।

