BREAKING : अस्पताल में AC फटने से बड़ा हादसा: आग और धुएं के बीच तड़पे नवजात, तेलंगाना में 2 मासूमों ने तोड़ा दम
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी SNCU में सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त यूनिट में 27 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई।
इस हादसे में दो नवजातों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के बाद 25 नवजातों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, आग में एक 5 दिन के नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बच्चे को आग लगने के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
AC में खराबी के बाद विस्फोट की आशंका
शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह AC में तकनीकी खराबी के बाद हुए संभावित विस्फोट को बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी आग की वजह की पुष्टि नहीं की है। घटना की जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
आग लगते ही SNCU में धुआं भर गया और कुछ ही देर में पूरे यूनिट में अफरातफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। आग बुझने के बाद यूनिट के अंदर दीवारों और आसपास के हिस्सों में कालिख दिखाई दी।
25 नवजात दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट
अधिकारियों के मुताबिक, आग के बाद कुल 25 बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। बाकी नवजातों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच और सुरक्षा के निर्देश
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में नवजातों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती बच्चों को बेहतर और एडवांस मेडिकल केयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने के साथ ही घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके अलावा अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अस्पताल की न्यूबॉर्न केयर यूनिट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर अस्पतालों में फायर सेफ्टी और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद यह साफ होगा कि आग किस वजह से लगी और घटना के दौरान सुरक्षा इंतजाम किस तरह काम कर रहे थे।