Samachar Nama
×

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: स्कूल टीचर के 33,320 पदों पर आवेदन जारी, डीएलएड 26 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: स्कूल टीचर के 33,320 पदों पर आवेदन जारी, डीएलएड 26 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: स्कूल टीचर के 33,320 पदों पर आवेदन जारी, डीएलएड 26 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत अध्यापक के कुल 33,320 रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बीपीएससी की ओर से जारी 33,320 रिक्तियों में सेकेंडरी स्कूल शिक्षकों (कक्षा 9-10) और स्पेशल स्कूल शिक्षकों के लिए 493 पद और हायर सेकेंडरी स्कूल (11वीं-12वीं कक्षा तक) के शिक्षकों के लिए कुल 439 पद शामिल हैं।

स्कूल टीचर के कुल 33,320 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और बीएड डिग्री के साथ डी.एल.एड. प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवार के लिए 37 वर्ष एवं महिलाएं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 31,000 से 32,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story