Samachar Nama
×

प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून, गले में लिपटा गमछा, 5 साल की बच्ची की ऐसी हालत... देख आंखों से आ जाएंगे आंसू

fdsg

बिहार के गयाजी में 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। गयाजी के डोवी इलाके में एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी रबर बैंड से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पिपरघट्टी स्थित वन विभाग की नर्सरी के खंडहर शौचालय में मिला। बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था जो दरिंदगी की कहानी बयां कर रहा था।

गले में कपड़ा बंधा था, घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए।

इस घटना की जानकारी शनिवार देर रात मिली। जानकारी के अनुसार, 5 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ डोवी के पिपरघट्टी बाजार में दवा खरीदने गई थी। दवा लेने के बाद उसकी बड़ी बहन घर लौट आई, लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुँची। इसके बाद बड़ी बहन ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। परिजनों ने तलाश शुरू की। दिन-रात उसे ढूंढते हुए परिजन नर्सरी के खंडहर शौचालय तक पहुँचे जहाँ बच्ची मृत पड़ी थी।

मौके का दृश्य दिल दहला देने वाला था। लड़की के गले में कपड़ा बंधा हुआ था और घटनास्थल पर खून के धब्बे साफ़ दिखाई दे रहे थे। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।

घटनास्थल से एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया।

परिवार का आरोप है कि लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई है। बलात्कार के बाद हत्या का आरोप एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर लगाया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया है। तलाशी के दौरान एक लड़का घटनास्थल की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो मामला प्रकाश में आया।

Share this story

Tags