Samachar Nama
×

भाजपा राज्यसभा उम्मीदवारों ने पार्टी के फैसले का किया स्वागत, बोले- पूरी निष्ठा से निभाएंगे नया दायित्व

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भाजपा ने 2026 राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से चार नाम और मध्य प्रदेश से तरुण चुघ व रजनीश अग्रवाल को टिकट मिला है। मणिपुर से ए. शारदा देवी को मौका दिया गया है। राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसको लेकर उम्मीदवारों को प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

गांधीनगर में भाजपा नेता और राज्यसभा उम्मीदवार राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को अलग-अलग जिम्मेदारियां देती है। उन्हें जो नया दायित्व मिला है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा विकास को प्राथमिकता देते हैं और पार्टी भी इसी दिशा में काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और संवेदना पहुंचाने पर आधारित है। इसी सोच को आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है।

वहीं उनकी पत्नी अंजना शुक्ला ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा दिन है और पार्टी ने जो उनके पति पर भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी में लंबे समय से काम करने का फल उन्हें मिला है और वे आगे भी पूरी मेहनत से काम करती रहेंगें।

अंजना शुक्ला ने अपने पति के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे पहले नगरपालिका प्रमुख रहें, फिर पाटन-मेहसाणा में महामंत्री की जिम्मेदारी निभाई, पाटन की प्रभारी रहें और अरावली जिले में भी संगठन का काम संभाला। उन्होंने कहा कि हर भूमिका में उन्होंने संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है।

उधर जयपुर में भाजपा नेता और राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह काम करते आए हैं और पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसे ईमानदारी से निभाया है। उनके अनुसार, चाहे चुनाव हो या संगठन का काम, वे हमेशा पार्टी के हित में काम करते रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं और पूरी जिम्मेदारी से उसे निभाएंगे।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags