Samachar Nama
×

भाजपा नेताओं ने फाल्टा में दोबारा मतदान को बताया संवैधानिक न्याय

लखनऊ, 3 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने की चुनाव आयोग की घोषणा को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इस फैसले को पूरी तरह संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया बताया।
भाजपा नेताओं ने फाल्टा में दोबारा मतदान को बताया संवैधानिक न्याय

लखनऊ, 3 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने की चुनाव आयोग की घोषणा को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इस फैसले को पूरी तरह संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया बताया।

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारतीय संविधान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का स्पष्ट प्रावधान है। यदि किसी क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं सामने आती हैं, तो वहां पुनर्मतदान कराना आवश्यक हो जाता है, ताकि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनी रहे।"

इसी क्रम में, पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के लिए चुनाव आयोग द्वारा 242 अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती पर भी संजय निषाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिसका मुख्य दायित्व चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर मतगणना और अंतिम परिणाम घोषित होने तक की पूरी जिम्मेदारी आयोग के अधिकार क्षेत्र में आती है।

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भी उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय निषाद ने कहा कि देश में जनता ही सर्वोच्च है और चुनाव के समय वही अंतिम निर्णय देती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस कई महत्वपूर्ण विधेयकों को लागू करने में विफल रही। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संशोधन के माध्यम से प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा रहा है, तो उसका विरोध क्यों किया जा रहा है।

दूसरी ओर, मंत्री अनिल राजभर ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला सशक्तीकरण के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। राजभर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल में हो रहे पुनर्मतदान को लेकर विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी वहां भी मजबूत स्थिति में है और प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ेगी।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags