Samachar Nama
×

भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन पर दी बधाई, पीएम मोदी को बताया दुनिया का लोकप्रिय नेता

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक कार्यकाल पर उन्हें बधाई दी है।
भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन पर दी बधाई, पीएम मोदी को बताया दुनिया का लोकप्रिय नेता

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक कार्यकाल पर उन्हें बधाई दी है।

ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर रहने का कीर्तिमान बनाया है। प्रधानमंत्री सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सर्वग्राही शासन देने वाले ऐसे व्यक्ति के उभरे हैं, जिन्हें देश की जनता अभिभावक मानती है। प्रधानमंत्री अपनी कार्यशैली से दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हैं। मैं उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री लोकप्रिय होने के साथ-साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रम और भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की वजह से देश की जनता उन्हें अपना नेता मानती है।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों कार्यकालों में भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस अपना कर प्रदेशवासियों के दिलों पर अपना राज कायम किया है।"

भाजपा नेता यशवंत सिंह ने कहा, "आज योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। आज वे 54 वर्ष के हो गए हैं। हमारा देश ऋषियों की भूमि रहा है। उनके आशीर्वाद से ही हमारा देश प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत और महात्मा हैं। योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम किया है, जिसकी पूरे देश में नकल हो रही है। मैं आज के दिन देवी-देवताओं से आशीर्वाद मांग रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को शक्ति दें कि वह प्रदेश और देश की सेवा करते हुए दुनिया को नई राह दिखाने का काम करें।"

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो काम किया है, उससे उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है। भाजपा कार्यकर्ता, मंत्रिमंडल और पूरे प्रदेश की तरफ से सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हैं और उनके लंबी आयु की कामना करते हैं।"

दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे कार्यकाल तक सेवा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने जब से शपथ ली है तब से एक से बढ़कर एक कीर्तिमान रचे हैं। वैश्विक पटल पर देश को आगे ले जाने में प्रधानमंत्री की भूमिका अद्भुत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम देश को समृद्धि की ओर आगे ले जाएंगे।"

पीएम मोदी 10 जून को सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश की ओर अग्रसर है। आज देश की विकसित हुआ है और पूरी दुनिया में पहचान हुई है। पीएम मोदी के नेृतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाया जाएगा।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share this story

Tags