Samachar Nama
×

भाजपा ने बिहार और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव और द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने बिहार और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव और द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा ने बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को पार्टी ने नामांकित किया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें सुनील विनायक कर्जतकर, माधवी नाईक, संजय नत्थूजी भेंडे, विवेक बिपिनदादा कोल्हे और प्रमोद शांताराम जठार शामिल हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी नामों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। ये उम्मीदवार आगामी चुनाव में पार्टी की ओर से विधान परिषद की सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन उम्मीदवारों का चयन अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) बिहार में पार्टी के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जबकि महाराष्ट्र में डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव के अलावा अन्य उम्मीदवार भी विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विधान परिषद चुनावों में भाजपा इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। विशेषकर महाराष्ट्र में पांच द्विवार्षिक सीटों पर पार्टी पूर्ण ताकत के साथ उतरने जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन उम्मीदवारों की घोषणा से भाजपा ने अपनी रणनीति को स्पष्ट संकेत दिया है। पार्टी इन चुनावों को न केवल सीटें जीतने बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में भी देख रही है।

बिहार और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में विधान परिषद की ये सीटें काफी अहम मानी जा रही हैं। इन चुनावों के नतीजे न केवल ऊपरी सदन में भाजपा की ताकत को प्रभावित करेंगे, बल्कि दोनों राज्यों की राजनीति पर भी असर डालेंगे।

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम

Share this story

Tags