Samachar Nama
×

भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह की मीडिया को सलाह, राहुल गांधी की तो चर्चा ही न करें

भिवानी, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना रुके और बिना थके देश के विकास के लिए काम किया है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बारे में तो चर्चा ही नहीं होनी चाहिए। अब वे राजनीति में अप्रासंगिक विषय हो चुके हैं। मेरी तो मीडिया को भी सलाह रहेगी कि वे राहुल गांधी पर किसी भी प्रकार की चर्चा न करें।

चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज की तारीख में विकसित भारत 2047 को जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी को इस देश की कमान सौंपी गई थी तो इस देश में एक नहीं, बल्कि अनेक समस्याएं थीं, लेकिन सत्ता की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने सभी समस्याओं का निराकरण करके देश के विकास के लिए काम किया।

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। आज 12 साल बाद देश की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। हर व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि आज की तारीख में हमारी सरकार हर सेक्टर के लिए काम कर रही है। आप किसानों की ही बात कर लीजिए। हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त करने की दिशा में कई तरह की जनकल्याणकारी कदम उठाए। हमारी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए किसान सम्मान निधि की शुरुआत की।

इस योजना की वजह से अब हमारे किसान भाइयों को अपनी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए किसी दूसरे स्रोत पर निर्भर नहीं रहना नहीं पड़ रहा है, क्योंकि हमारी सरकार की ओर से एक ऐसी रूपरेखा निर्धारित की है, जिसके सर्वांगीण विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोगुनी गति से विकास कर रहा है। हम चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें ताकि वे इसी तरह से दोगुनी गति से देश का विकास करें।

भाजपा सांसद ने कहा कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने आज तक छुट्टी नहीं ली। वो बिना रुके और बिना थके देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ऐसा नेता देश से लेकर प्रदेश स्तर तक मिल पाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री ने हमेशा से ही अपनी कार्यशैली के तहत प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है, जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

वहीं, उन्होंने महंगाई को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तरफ से महंगाई को रोकने की दिशा में काम कर ही है और किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त सहायता भी दा जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। हमारी सरकार ने आज तक किसानों के विकास के लिए काम करने की दिशा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया। आज पूरी दुनिया में महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लेकिन, हमारी सरकार ने पूरी कोशिश की है कि आम जनता के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं पहुंचे।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags