Samachar Nama
×

भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस ने सबके सामने उजागर किया : सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस पार्टी ने सबके सामने उजागर कर दिया है।
भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस ने सबके सामने उजागर किया : सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस पार्टी ने सबके सामने उजागर कर दिया है।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जब वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्व सम्मति से पास हुआ था तो कांग्रेस में मांग की थी कि इसको 2024 के चुनाव में ही लागू कर दीजिए। अब तक 8-10 राज्यों के चुनाव हो चुके हैं, लोकसभा का चुनाव हो चुका है। अगर इसमें ही महिला आरक्षण बिल लागू हो गया होता तो तमाम महिलाएं संसद और विधानसभा की शोभा बढ़ा रही होतीं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजीव गांधी ने पंचायती राज बिल लाकर महिलाओं को आरक्षण दिया था, उससे 14 लाख महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रही हैं। भाजपा का नारी विरोधी चेहरा है। कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है। महिलाओं का आरक्षण लेकर रहेंगे और भाजपा के नारी विरोधी चेहरे को एक्सपोज करके रहेंगे।

सम्राट चौधरी के बिहार के सीएम पद की शपथ पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने जबरदस्ती वहां अपना मुख्यमंत्री बनाया है जबकि वोट नीतीश के चेहरे पर मांगे गए थे।

रामबन में एक स्थानीय व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि गाय के नाम पर इंसान की हत्या की जाती है। जो लोग गाय के नाम पर लोगों की हत्या करते हैं वो आतंकी हैं। उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि अगर इस तरह से लोगों की हत्याएं होने लगेंगी तो देश में जंगलराज आ जाएगा।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags