Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल में तय है परिवर्तन, बनेगी एनडीए सरकार : भाजपा

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। इस रैली के बाद पटना में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार तय है।
पश्चिम बंगाल में तय है परिवर्तन, बनेगी एनडीए सरकार : भाजपा

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। इस रैली के बाद पटना में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार तय है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और मौजूदा सरकार को हटाने का माहौल बन चुका है।

पटना में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कोलकाता में आयोजित रैली के माध्यम से परिवर्तन का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार के दौरान महाजंगलराज और कठोर शासन का माहौल बन गया है, जहां भ्रष्टाचार और भय का वातावरण पैदा हो गया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार विकास की राह पर चलने के बजाय विनाश की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन की यह मुहिम शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य बंगाल की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना है। संजय कुमार गुप्ता ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि पटना में रहने वाला बंगाली समाज भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है और जनता के समर्थन से समान विकास के साथ बंगाल को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, भाजपा नेता रीता राय ने भी बंगाल की राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब उसे अलग राज्य के रूप में नहीं देखा जा रहा है, क्योंकि बिहार के बड़ी संख्या में लोग वहां रह रहे हैं और दोनों राज्यों के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध काफी मजबूत हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अब बिहार की ओर देख रहे हैं, जहां एक समय जंगलराज की चर्चा होती थी, लेकिन आज एनडीए सरकार के सुशासन में राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रीता राय ने कहा कि बिहार में हुए विकास से प्रेरित होकर बंगाल की जनता भी बदलाव चाहती है और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलना तय है। उनके अनुसार भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास की नई दिशा तय होगी और भाजपा का झंडा पश्चिम बंगाल में जरूर फहराएगा।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share this story

Tags