Samachar Nama
×

भाजपा का 1 मई से प्रशिक्षण महाअभियान-2026, कार्यकर्ताओं को मिलेगा जीत का मंत्र

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलावार को अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ऐलान किया कि मई में ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 1 मई से 11 विषयों पर महीने भर चलने वाली ट्रेनिंग वर्कशॉप की घोषणा की। इस दौरान ओरछा में नई राज्य कार्यकारिणी की बैठक की योजना के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि हर जिले में प्रशिक्षण कराया जाएगा, उसकी तैयारी को लेकर ही एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। यह हमारा लगातार चलने वाला क्रम है, जिससे भाजपा के पदाधिकारियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। पार्टी के इतिहास और नियमों की हर पदाधिकारी को जानकारी हो, इस पर हमारा विशेष फोकस रहता है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इसमें हमारे वक्ता कार्यकर्ताओं को विषयवार जानकारी देंगे। सरकारी योजना, पार्टी की पद्धति समेत सभी विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक होगी, ऐसे में संगठन के लिहाज से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि अभी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में सूची जारी की जा सकती है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के जोन प्रभारी केसी पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके साथ ही प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग व जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रशिक्षण टोली, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी और प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक भी बैठक में शामिल हुए।

महिला आरक्षण बिल पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विपक्ष ने इसे लागू नहीं होने दिया था, इसका जवाब जल्द ही जनता उनको देने वाली है। विधानसभा में भी पुरुषों से अच्छा महिलाएं अपना पक्ष रखती हैं। हमारा मानना है कि विपक्ष को जनता के हित में काम करना चाहिए, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन ये सब नहीं हो पा रहा है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags