Samachar Nama
×

समाज में हमेशा विभाजन पैदा करती है भाजपा : पप्पू यादव

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे, वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।
समाज में हमेशा विभाजन पैदा करती है भाजपा : पप्पू यादव

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे, वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस सांसद बोरदोलोई के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भाजपा हमेशा विभाजन पैदा करती है। पार्टी निश्चित रूप से इसे गंभीरता से ले रही है और इस्तीफे का निश्चित रूप से महत्व है।"

वाराणसी में एक नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान गंगा में मांसाहारी भोजन फेंकने के आरोप में 14 युवकों की गिरफ्तारी पर यादव ने कहा, "कोई भी कहीं भी पूजा-इबादत कर सकता है। समय न रहने पर गरीब व मजदूर व्यक्ति द्वारा पूजा-इबादत के लिए कोई भी स्थान चुना जा सकता है। इफ्तार करना कोई गुनाह नहीं है। ऐसे में गरीब और मजदूरों पर कार्रवाई करने का रवैया दिखाता है कि कितनी नफरत फैली हुई है। हम इस देश के कानूनों का कितना उल्लंघन करते हैं।"

अभिनेत्री सारा अली खान से बद्रीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना करने के लिए हलफनामा जमा करने को कहे जाने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, "प्रार्थना और पूजा-अर्चना आस्था का विषय है। किसी भी धर्म के लोग कहीं भी जा सकते हैं, चाहे आप शिरडी साईं बाबा जाएं या अजमेर शरीफ, इसके लिए प्रमाण पत्र देना भारत में कभी परंपरा नहीं रही है, और मैं इसे सही नहीं मानता। इस मामले में कोर्ट को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।"

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगी रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राइमरी सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था। इस्तीफे में लिखा, "आज बहुत दुख के साथ मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags