Samachar Nama
×

भाजपा ईडी-सीबीआई के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई के जरिए भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। पंजाब सरकार में मंत्री का यह बयान ईडी की कोलकाता में रेड के बाद आया।
भाजपा ईडी-सीबीआई के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई के जरिए भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। पंजाब सरकार में मंत्री का यह बयान ईडी की कोलकाता में रेड के बाद आया।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ईडी के ज़रिए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हजारों वर्षों से हमारे पूर्वजों ने इस देश में लोकतंत्र को बचाए रखा है, लेकिन भाजपा संघीय ढांचे को तोड़ रही है। यह राज्यों को मिली शक्तियों को छीनने की कोशिश कर रही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा को कड़ा जवाब मिलेगा।

जी राम जी कानून के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब सरकार में मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का सीधा टारगेट आम आदमी पार्टी पर है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कानून किया गया है, इसका विरोध करने की बजाय कांग्रेस पार्टी उसे संरक्षण दे रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा का साथ दे रही है और गरीबों को मारने वाली पॉलिसी का साथ निभा रही है।

पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीक और एआई का युग आ गया है। इसीलिए कैबिनेट ने पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी दी। इस पॉलिसी के आने के बाद डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने का काम हो जाएगा। दुनिया की मशहूर अमेरिकी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बनाई जाएगी। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अनोखा कदम उठाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लेने के लिए आम आदमी पार्टी जानी जाती है। उन्होंने कहा कि अभी पॉलिसी लॉन्च की है, इसे लोग पढ़ेंगे इसके बाद देखते हैं क्या प्रतिक्रिया लोगों की ओर से आती है। उन्होंने भरोसा जताया है कि इससे शिक्षा भी सस्ती हो जाएगी। इससे नई तकनीक की शिक्षा भी ले सकेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags