Samachar Nama
×

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, चार राज्यों के उम्मीदवारों पर होगा मंथन

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को महत्वपूर्ण कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर होने वाली है, जिसमें असम, पुद्दुचेरी, पश्चिम बंगाल और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विशेष रूप से असम और पुडुचेरी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और केरल में जिन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, उन पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व इन राज्यों में जीत की संभावनाओं को देखते हुए मजबूत और प्रभावी उम्मीदवारों के चयन पर जोर देगा।

बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही चारों राज्यों के कोर ग्रुप के सदस्य भी इस अहम बैठक में भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व चुनावी रणनीति, स्थानीय समीकरणों और संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लेने की दिशा में आगे बढ़ेगा। भाजपा इन राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति के तहत उम्मीदवारों के चयन में सावधानी बरत रही है। बैठक में लिए गए फैसलों का असर पार्टी की चुनावी तैयारियों और आगे की रणनीति पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार को ही असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया था। बंगाल में दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे।

--आईएएनएस

एसएके/एएसस

Share this story

Tags