नितिन नवीन पहुंचे बिहार, संजय सरावगी बोले- इस बार बांकीपुर 51 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेंगे
पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को हल्के में नहीं ले रही है। इस सीट पर भाजपा का कई सालों से दबदबा रहा है और पार्टी इस उपचुनाव में भी जीत दर्ज करना चाहती है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। उनके इस दौरे को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं, ऐसे में उनका दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री विजय सिन्हा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं, ऐसे में उनका दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा कि 3 अगस्त को मतगणना है और मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि इस बार हम 51 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। पिछली बार नितिन नवीन ने इस सीट से राजद उम्मीदवार को पटखनी दी थी। इस बार एनडीए का प्रत्याशी एक बार फिर राजद को पछाड़ने में कामयाब रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में हमें किसी से चुनौती नहीं मिल रही है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर की जनता भाजपा के समर्थन में रही है और जंगलराज से लालू के खिलाफ रही है। हमारा एक बहुत प्रामाणिक, सरल कार्यकर्ता, बूथ का कार्यकर्ता खड़ा है। जनता निर्णायक वोटों से जिताएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कदम पटना की सरजमीं पर पड़ गए हैं। अब यहां रिकॉर्ड वोटों से बांकीपुर विधानसभा जीतेंगे। आज के नॉमिनेशन से ही पता लग गया है कि जिस तरह की अपार भीड़ भारतीय जनता पार्टी के नॉमिनेशन में आई, संदेश चला गया है कि जितने हमारे विरोध में उम्मीदवार हैं, जमानत बचाने के लिए लड़ेंगे।
--आईएएनएस
डीकेएम/डीकेपी

