Samachar Nama
×

'भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती,' कोलकाता में बोले समिक भट्टाचार्य

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस टीएमसी और अभिषेक बनर्जी से जुड़े कथित शराब घोटाले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का टीएमसी नेताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है। एजेंसियां अपने नियमों के अनुसार काम कर रही हैं।

समिक भट्टाचार्य ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा किसी की व्यक्तिगत राजनीति में विश्वास नहीं करती। आज ममता बनर्जी सत्ता में नहीं हैं और उनका दल बिखर रहा है। पार्टी में अंदरूनी खींचतान और टूट की स्थिति है। ऐसे समय में भाजपा का किसी प्रकार के राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां अपने नियमों के अनुसार काम कर रही हैं और कानून अपने रास्ते से चलेगा। इस पर भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद 27 दिन के अंदर 56 भाजपा कार्यकर्ताओं को मार दिया गया था और कई महिला कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के नेताओं पर रेप का आरोप भी लगाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा राज्य में शांति, निवेश, रोजगार और विकास चाहती है। उनका उद्देश्य पलायन को रोकना, शिक्षा व्यवस्था को सुधारना और लोगों को बेहतर जीवन देना है।

पश्चिम बंगाल में निवेश को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में अब सकारात्मक माहौल बन रहा है और टाटा जैसे बड़े निवेशक फिर से आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक संसाधन, भौगोलिक स्थिति, मजबूत कृषि, उपजाऊ भूमि और कुशल श्रमिक उपलब्ध हैं, जिससे यह राज्य निवेश के लिए बेहद उपयुक्त है।

उन्होंने दावा किया कि पहले निवेश की कमी इच्छाशक्ति की वजह से थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। आने वाले समय में राज्य में विकास दिखाई देगा और लोग बदलाव महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 100 दिनों में राज्य में विकास दिखना शुरू हो जाएगा।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags