Samachar Nama
×

नितिन नवीन ने खड़गे पर साधा निशाना, बोले- देश की जनता फिर जवाब देगी

पुडुचेरी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
नितिन नवीन ने खड़गे पर साधा निशाना, बोले- देश की जनता फिर जवाब देगी

पुडुचेरी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

नितिन नवीन ने कहा कि पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने वाली है। लोगों में पीएम मोदी और एनडीए की लीडरशिप में विश्वास दिखाई दे रहा है। बीते पांच वर्षों में विकास के नए आयाम जुड़े हैं, इसलिए जनता के बीच में विश्वास बढ़ा है। जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे एनडीए की सरकार पुडुचेरी में फिर से बनने वाली है।

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने केवल देशवासियों को अपमानित करने का बेड़ा उठाया है। कांग्रेस देश के लोगों को अपमानित करती है। मैं मल्लिकार्जुन से पूछना चाहता हूं कि उसी गुजरात से सरदार पटेल आते हैं, उसी गुजरात से गांधी जी आते हैं। क्या आप उनको भी अपमानित कर रहे हैं? जहां से आपको वोट नहीं मिलता, उनको आप अपमानित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि आपकी शिक्षा कितनी है और आपकी नैतिकता क्या है, आपका चरित्र क्या है? कांग्रेस के लोग इसका उदाहरण दे रहे हैं। पीएम मोदी ने एक-एक गरीब का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। पूरे विश्व में भारत का नाम आगे बढ़ाया, वे लोग उन्हें भी अपमानित कर रहे हैं। जहां आपको नाकामी मिलती है, वहां के लोगों को आप किस प्रकार से शब्दों से अपमानित कर रहे हैं? देश की जनता आपको फिर जवाब देगी।

नितिन नवीन ने पुडुचेरी के मनवेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुडुचेरी के लिए बेस्ट (बीईएसटी) का मूलमंत्र दिया है। यहां 'बी' का मतलब बिजनेस, 'ई' का मतलब एजुकेशन, 'एस' का मतलब स्प्रिचुअलिटी और 'टी' का मतलब टूरिज्म है। ये चारों मंत्र पुडुचेरी के विकास के लिए, एक विकसित पुडुचेरी बनाने के लिए निश्चित रूप से भाजपा-एनडीए का संकल्प है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags