Samachar Nama
×

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर भर्ती शुरू, 15 अप्रैल तक आवेदन करें

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिग सेक्टर में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी), पटना ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट समेत विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर भर्ती शुरू, 15 अप्रैल तक आवेदन करें

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिग सेक्टर में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी), पटना ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट समेत विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

बीएससीबी ने जिन 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स और क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट का 1-1 और कृषि मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी/कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री और कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

अप्लाई करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए निर्धारित किया गया है। ध्यान दें, आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। फिर आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना - 800004, बिहार' पते पर पोस्ट कर दें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags