Samachar Nama
×

बिहार: शेखपुरा में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, शत-प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश

शेखपुरा, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जिले में जन वितरण प्रणाली की स्थिति और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

उन्होंने ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने माह अप्रैल 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न के उठाव और लाभुकों के बीच इसके वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के उपरांत उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली (पीएसएस) के सुचारू संचालन के लिए उचित मूल्य की दुकानों (पीडीएस दुकानों) में वर्तमान रिक्तियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमों के अनुसार सभी रिक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि रिक्तियों को भरने या इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए। ​ई-केवाईसी और आधार सीडिंग को जिला पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि जो लाभुक मृत हो चुके हैं या अन्य राज्यों/स्थानों पर पलायन कर चुके हैं, उनके नाम राशन कार्ड से तुरंत हटाए जाएं और अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जाएं। जन वितरण प्रणाली दुकानों के राशन कार्ड टैगिंग और उनके अनुविज्ञप्ति (लाइसेंस) को पूरी तरह से अप-टू-डेट (अपडेट) करने के भी निर्देश दिए।

​जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी ने 'सहयोग शिविर' के माध्यम से प्राप्त हुए सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इन शिविरों में प्राप्त जन-शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन बिना किसी देरी के यथाशीघ्र किया जाए।

​इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) एवं गोडाउन प्रबंधक सहित आपूर्ति विभाग के अन्य कर्मी और मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags