Samachar Nama
×

बिहार: सम्राट अशोक की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। महान शासक, कुशल प्रशासक और बौद्ध धर्म के सुप्रसिद्ध प्रचारक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है।
बिहार: सम्राट अशोक की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। महान शासक, कुशल प्रशासक और बौद्ध धर्म के सुप्रसिद्ध प्रचारक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "महान शासक सम्राट अशोक जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।"

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी सम्राट अशोक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मांझी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "धम्म के दिव्य प्रकाश से समय को आलोकित करने वाले और अखंड भारत की गौरवगाथा को एक विराट चेतना में प्रतिष्ठित करने वाले, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।"

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, "अखंड भारत की सुदृढ़ नींव रखने वाले, शक्ति, सुशासन, धर्म, नीति और करुणा के प्रतीक, मौर्य साम्राज्य के महापराक्रमी, न्यायप्रिय और दूरदर्शी महान चक्रवर्ती सम्राट 'सम्राट अशोक' जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उनका आदर्श जीवन हमें सत्य, अहिंसा, न्याय और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। समस्त देशवासियों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रियदर्शी व देवानांप्रिय जैसी उपमाओं से अलंकृत, शक्तिशाली मौर्य साम्राज्य के महान नायक अशोक मौर्य जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। अशोकाष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। सम्राट अशोक के आदर्श, शांति, धर्म और जनकल्याण की भावना हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहे, यही कामना है।"

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, "पराक्रम, प्रेम, करुणा, कल्याण व लोकसमता के अप्रतिम आदर्श, बृहत अखंड भारत के निर्माता और मौर्य साम्राज्य के महान चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। बिहार सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags