Samachar Nama
×

बिहार : राजद की पूर्व महिला अध्यक्ष रितु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी

पटना, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के साइड इफेक्ट प्रदेश की सियासत में खूब देखने को मिल रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं रितु जायसवाल ने अब नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। गौर करने वाली बात है कि उन्होंने इस घोषणा के वक्त इशारों-इशारों में राजद को निशाने पर लेते हुए परिवारवाद को लेकर तंज भी कसा।

जायसवाल को राजद ने विधानसभा चुनाव से टिकट नहीं दिया था, तब उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

रितु जायसवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए लिखा, "अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो।"

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए लिखा, ''आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा।''

बता दें कि विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से बीजेपी की गायत्री देवी 82644 वोट लेकर जीती, जबकि निर्दलीय मैदान में उतरीं रितु जायसवाल दूसरे नंबर पर रहीं थीं और उन्हें 65455 वोट मिले थे।

राजद की स्मिता गुप्ता को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था और उन्हें सिर्फ 48534 वोट मिले। इसके बाद रितु अब अलग रास्ता तैयार करने में जुटी हैं।

चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजद पर तंज कसते हुए लिखा था, "खुद को चाणक्य समझने की भूल में किस तरह जीती हुई सीटें गंवाई जाती हैं- यह बात राजद के सलाहकार से सीखी जा सकती है। परिहार इसका जीता-जागता उदाहरण है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं और जमीनी वास्तविकता की अनदेखी करके जब परिहार का सिंबल वितरण किया गया था, मैंने तभी कह दिया था कि राजद यहां तीसरे नंबर पर रहेगी। चुनाव परिणाम उसी बात को दोहरा रहा है।"

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Share this story

Tags