Samachar Nama
×

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा सिंह ने महादेवा थाना में दिए गए एक आवेदन में कहा है कि वे मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कमनपुरा गांव के रहने वाले हैं। अभी वे यूपी के गोरखपुर के खोराबार सुआ बाजार स्थित न्यू यमन सहारा स्टेट में रहते हैं।

आरोप लगाया गया है कि सीवान शहर से सटे झुनपुर गांव में बायपास रोड पर जमीन ली थी। हाल ही में उन्हें कुछ लोगों द्वारा इस जमीन पर निर्माण नहीं करने की धमकी दी जा रही थी।

आरोप में कहा गया है कि झुनापुर स्थित एक जमीन (खाता नंबर 82, सर्वे नंबर 941, रकबा 11.904 डिसमिल) पर रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब ने अपना दावा किया है।

डॉ. सिंह के अनुसार, जब वे उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थीं, तभी ओसामा शहाब द्वारा फोन कर जमीन पर अपना भी बैनामा होने की बात कही गई और कागजात दिखाने को कहा गया। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने अपने सभी कागजात प्रस्तुत कर दिए थे, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे दोबारा निर्माण कार्य करा रही थीं, तभी ओसामा शहाब ने फोन कर काम रुकवाने को कहा। उनके लोगों का कहना है कि रघुनाथपुर के राजद विधायक और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब के पक्ष में यह जमीन छोड़कर गोरखपुर चले जाएं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

इस क्रम में सीसीटीवी कैमरा तोड़ देना और आदमियों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएमटी

Share this story

Tags