Samachar Nama
×

बिहार: पीएलएफआई के दो नक्सली गिरफ्तार, 40 किलोग्राम विस्फोटक के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

नवादा, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार विशेष कार्य बल और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर जंगली क्षेत्र से पुलिस ने करीब 40 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री के साथ बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली इस इलाके में पहुंचे हैं। इसी क्रम में पुलिस और एसटीएफ ने साझा ऑपरेशन चलाया और छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

दोनों आरोपी लंबे समय से इस संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और मिथलेश राजवंशी के रूप में की गई है। दोनों रजौली थाना के हरदिया के रहने वाले हैं।

इन दोनों की गिरफ्तारी रजौली थाना क्षेत्र से ही की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र (भानेखाप) से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया।

बरामद हथियारों में दो रेगुलर राइफल, 20 कारतूस, एक टेक्टिकल गियर (बुलेटप्रूफ प्लेट के साथ), नौ डेटोनेटर, करीब 40 किलोग्राम एक्सप्लोसिव शामिल हैं। एक्सप्लोसिव अलग -अलग पॉकेट में रखा हुआ था।

इसके अलावा यहां से 100 मीटर कोर्डेक्स भी बरामद किया गया है। इस मामले की एक प्राथमिकी रजौली थाना में दर्ज करा दी गई है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/वीसी

Share this story

Tags