Samachar Nama
×

बिहार: मोतिहारी के मदरसे से हथियार बरामद, पुलिस का दावा- बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

मोतिहारी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के एक मदरसे से पुलिस ने रविवार को एक हथियार बरामद किया है। हथियार बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

बताया गया कि एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी कर मदरसे से एक पिस्टल जब्त किया। जिस मदरसे से यह हथियार बरामद किया गया है, उसी मदरसे से पीएफआई के सदस्य उस्मान उर्फ़ सुल्तान उर्फ़ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र गवंदरा मदरसा का है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदरसे को पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मदरसे की तलाशी ली है तथा अन्य कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस यहां हथियार रखने के कारणों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

Share this story

Tags